Haryana Voter List Fraud: एक महिला की फोटो 30 जगह इस्तेमाल, कांग्रेस नेता ने वोटर लिस्ट दिखाकर खोले राज!
हरियाणा में चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस नेता रोहित नागर ने वोटर लिस्ट में बड़ी धांधली का आरोप लगाते हुए दावा किया कि एक ही महिला की फोटो का 30 बार इस्तेमाल कर फर्जी वोट बनाए गए. उन्होंने पक्षपाती बीएलओ (BLO) को सख्त चेतावनी भी दी है.
ADVERTISEMENT

Haryana Voter List Fraud
Haryana Voter List Fraud: हरियाणा में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नेता रोहित नागर ने वोटर लिस्ट में भारी धांधली और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है.