हरियाणा में मौसम ने ली करवट! 6 जुलाई को इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी 

Haryana Mausam Samachar: हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें आपके जिले का मौसम कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

हरियाणा में 6 जुलाई को कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश
हरियाणा में 6 जुलाई को कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश
Google CTA

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर आई है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्ट्रिव हाेने से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी हवाओं ने दस्तक दे दी है. ऐसे में इससे प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गई हैं. अब इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए 6 जुलाई को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.