ईरान के हमलों के बीच कतर में फंसे हरियाणा के युवक, वीडियो कॉल पर दिखाई मिसाइलों की तबाही, बयां किया खौफनाक मंजर

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कतर में फंसे हरियाणा के युवकों ने सुनाई आपबीती. आसमान में दिखा मिसाइलों का धुआं, अमेरिकी एयरबेस पर हमला. जानें रोहतक के सुरेंद्र और सोनीपत के अमित ने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सऊदी अरब में फंसे रोहतक के युवक ने बताई आंखों देखी.
google news

मध्य पूर्व (Middle East) में ईरान और अमेरिका समर्थित देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. इस तनाव के बीच हरियाणा के रोहतक और सोनीपत के कई युवक कतर और खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. रोहतक के मायना गांव के रहने वाले सुरेंद्र, जो मर्चेंट नेवी (ऑयल एंड गैस फील्ड) में कार्यरत हैं, ने वीडियो कॉल के जरिए वहां के ताजा हालात साझा किए हैं.