30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की संदिग्ध मौत पर परिवारवालों ने क्या कहा, अचानक घर पर हुई थी बेहोश और चली गई जान,

मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि दोपहर तक वे ठीक थीं, लेकिन रात में घर के फर्श पर बेसुध मिलीं; हाथ-पैर अकड़े हुए थे और सिर में सूजन थी. बिना पोस्टमार्टम के ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

हरियाणवी एक्ट्रेस की संदिग्ध मौत
हरियाणवी एक्ट्रेस की संदिग्ध मौत
google news

हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिससे उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उनके करोड़ों चाहने वाले थे.