हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने भेजा समन, अध्यक्ष रेनू भाटिया बोलीं- "घटिया मानसिकता..."

देहरादून के एक कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर मासूम शर्मा को समन जारी कर 18 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है. आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इसे सस्ती लोकप्रियता के लिए अपनाई गई घटिया मानसिकता करार दिया है.

ADVERTISEMENT

Masoom Sharma
Masoom Sharma
google news

हरियाणवी संगीत जगत के जाने-माने नाम मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. उत्तराखंड के देहरादून में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल करने के आरोप में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें समन जारी किया है. आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है और सिंगर को जमकर फटकार लगाई है.