मसूरी माल रोड पर हरियाणा के पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला के सिर पर मारी दूध की क्रेट

उत्तराखंड के मसूरी में गुरुग्राम (हरियाणा) से आए सैलानियों ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट की कार टकराने के मामूली विवाद पर सैलानियों ने स्थानीय लोगों और एक महिला पर दूध की प्लास्टिक क्रेट से हमला कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी का चालान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

mussoorie
mussoorie
google news

उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल मसूरी से हुड़दंग और मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुग्राम से घूमने आए पर्यटकों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ एक महिला पर भी जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.