HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड में बेटियों का जलवा, 10वीं के नतीजों में लड़कों को पछाड़ा, भिवानी की दीपिका टॉपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है. कुल 89.60% छात्र पास हुए, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. भिवानी की दीपिका 499 अंकों के साथ टॉपर बनीं. चरखी दादरी जिला प्रथम रहा. छात्र बोर्ड की वेबसाइट या डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

HBSE 10th Result 2026
HBSE 10th Result 2026
google news

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सेकेंडरी (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार नियमित परीक्षार्थियों का कुल परीक्षा परिणाम 89.60 प्रतिशत रहा, जबकि स्वयंपाठी छात्रों का रिजल्ट 70.02 प्रतिशत दर्ज किया गया. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं.