2 शादियों के बाद लिव-इन में रह रही थी हिसार की पूजा...चौथे बॉयफ्रेंड के शक में प्रेमी ने पार्टनर को दी दर्दनाक सजा

हरियाणा के हिसार में दो शादियों के बाद पिछले 5 साल से लिव-इन में रह रही 32 वर्षीय पूजा की उसके प्रेमी गौरव ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि पूजा किसी चौथे व्यक्ति के संपर्क में है. मर्डर के बाद आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया. मृतका की मां ने आरोपी पर बेटी से गलत धंधा कराने और प्रॉपर्टी हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

hisar
hisar
Google CTA

हरियाणा के हिसार में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शिव कॉलोनी में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही 32 साल की महिला पूजा की उसके ही प्रेमी गौरव (28) ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. खौफनाक बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद सरेंडर करने पुलिस चौकी पहुंच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतका की मां ने आरोपी पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.