गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय गिरफ्तार, जानें आखिर किस वजह से जानी दुश्मनी बने थे विनोद और अजीत पहलवान? 

Gangster Vinod Kana Murder Case: हिसार कोर्ट परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे शूटर अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ है कि विनोद काणा की हत्या की साजिश उज्जैन के महाकाल मंदिर में रची गई थी. इस हत्या के पीछे अजीत थुराणा गैंग का हाथ माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय भी गिरफ्तार
विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय भी गिरफ्तार
Google CTA

Haryana News: हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के बाहर 20 अगस्त को हुए चर्चित गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे शूटर अजय (निवासी गढ़ी) को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पहला शूटर राकेश (निवासी खरड़) मौके से ही दबोच लिया गया था. पुलिस जांच में इस मर्डर केस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.