हिसार: 5 बच्चों का पिता 50 साल की गर्लफ्रेंड के साथ हुआ फरार, ई-रिक्शा चलाकर पत्नी पाल रही परिवार

Hisar News: हरियाणा के हिसार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों का पिता अपनी 50 वर्षीय प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया. पति के जाने के बाद पत्नी अब ई-रिक्शा चलाकर पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है.

ADVERTISEMENT

Hisar Viral News
Hisar Viral News
Google CTA

हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को ताक पर रखकर एक 42 वर्षीय शख्स अपनी 50 साल की गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया है. आरोपी व्यक्ति पांच बच्चों का पिता है और उसकी शादी को करीब 20 साल हो चुके थे. पति के इस कदम के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़िता अब अपने पांच बच्चों का पेट पालने के लिए ई-रिक्शा चलाने को मजबूर है. यह पूरा मामला हिसार जिले के गंगवा गांव का है, जहां पीड़िता माया देवी अपने परिवार के साथ रहती है.