हिसार की सोनिया ने सोचा नहीं था कि गुस्से में उनका पति इस तरह की सजा दे देगा! दहल उठा पूरा इलाका
हिसार के सेक्टर-13 में एक प्राइवेट स्कूल की टीचर सोनिया की उसके पति सौरभ ने हत्या कर दी. विवाद के दौरान आरोपी ने प्रेस से हमला किया और फिर गला घोंट दिया. परिजनों ने दहेज और संपत्ति विवाद का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है.
ADVERTISEMENT

hissar
हरियाणा के हिसार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के पॉश इलाके सेक्टर-13 में एक प्राइवेट स्कूल की टीचर की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है.