590 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा मोड़: HPGCL के अधिकारी ने सचिवालय में दी जान, सुसाइड नोट में 'बड़े नामों' के होने का शक!

IDFC First Bank Scam: हरियाणा के चर्चित 590 करोड़ रुपये के IDFC First Bank घोटाले में बड़ा मोड़ आ गया है. HPGCL के अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह ने चंडीगढ़ सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है. परिवार का दावा है कि बलवंत सिंह पर विभागीय अधिकारियों का भारी दबाव था और उन्होंने एक फाइनल नोट भी छोड़ा है.

ADVERTISEMENT

IDFC First Bank Scam Update
IDFC First Bank Scam Update
google news

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी और सरकार को हिला देने वाले 590 करोड़ रुपए के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है. इस पूरे मामले की जांच से जुड़े और दबाव झेल रहे हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड(HPGCL) के अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. इस घटना के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है और परिवार के दावों ने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा संदिग्ध बना दिया है.