PhD वाले बेरोजगार और NET वाले बन गए प्रोफेसर? हरियाणवी युवाओं की अनदेखी पर भड़के अभय सिंह चौटाला
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की भर्तियों में स्थानीय युवाओं की अनदेखी को लेकर अभय सिंह चौटाला ने सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर (पंजाबी) की 10 में से 9 पोस्ट पर बाहरी लोगों को रख लिया गया. इंटरव्यू में कम नंबर देकर पीएचडी (PhD) धारक स्थानीय युवाओं को बाहर कर दिया गया, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है.
ADVERTISEMENT

Abhay Singh Chautala
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की भर्तियों में हरियाणा के स्थानीय युवाओं की अनदेखी को लेकर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार और आयोग पर बड़े आरोप लगाए हैं. पंचकूला में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के होनहार युवाओं को इंटरव्यू में कम नंबर देकर बाहर कर दिया जाता है और बाहरी राज्यों के चहेतों को नौकरियां दी जा रही हैं.