HPSC हिंदी प्रोफेसर भर्ती में बड़ा खुलासा: इंटरव्यू के नंबरों ने खोली पोल, क्या जानबूझकर फेल किए गए हरियाणा के युवा?

एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) भर्ती में इंटरव्यू के अंकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को हरियाणा के युवाओं की तुलना में अधिक अंक दिए गए हैं. इंग्लिश भर्ती रद्द होने के बाद अब हिंदी के छात्र भी कोर्ट जाने और 20 मई को पंचकूला में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

HPSC
HPSC
google news

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) भर्ती को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है. हाल ही में आए रिजल्ट में जनरल कैटेगरी के 60 चयनित उम्मीदवारों में से 41 बाहरी राज्यों (यूपी, बिहार, दिल्ली) के होने पर पहले ही बवाल मचा था, लेकिन अब इंटरव्यू के अंकों को लेकर एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है .