रिटायरमेंट के दिन ही गिरफ्तार हुए IAS प्रदीप कुमार, 169 करोड़ के घोटाले में हुई गिरफ्तारी, फर्जी FD के नाम पर करोड़ों का हुआ खेल!

हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को उनके रिटायरमेंट के दिन ही सीबीआई ने 169 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार किया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव रहते हुए उन पर बिना अनुमति बैंक खाता खोलकर सरकारी पैसे की हेराफेरी करने का आरोप है. यह कार्रवाई 504 करोड़ के बड़े घोटाले का हिस्सा है.

ADVERTISEMENT

IAS Pradeep Kumar
IAS Pradeep Kumar
google news

हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रदीप कुमार को CBI की टीम ने उनके रिटायरमेंट वाले दिन गिरफ्तार कर लिया. CBI ने उन्हें हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) से जुड़े 169 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी धन को फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया.