2 लाख रुपये खर्च कर इटली से गुरुग्राम पहुंची महिला, 97 हजार की ठगी करने वाले आशिक को कराया गिरफ्तार

इटली की एक महिला उद्यमी ने इंस्टाग्राम पर 'लव बॉम्बिंग' के जरिए हुई 97 हजार रुपये की ठगी का हिसाब चुकता करने के लिए खुद 2 लाख रुपये खर्च कर भारत का सफर तय किया. उसकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम साइबर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी ठग को गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Google CTA

ऑनलाइन फ्रॉड और लव बॉम्बिंग (Love Bombing) के जरिए साइबर ठगी करने वालों को लगता है कि वे सात समंदर पार बैठे लोगों को अपना शिकार बनाकर आसानी से बच निकलेंगे. लेकिन इटली की एक महिला उद्यमी ने साबित कर दिया कि न्याय पाने के लिए दूरी कोई मायने नहीं रखती. इंस्टाग्राम पर प्यार का नाटक कर 900 यूरो (लगभग 97,000 रुपये) की ठगी करने वाले गुरुग्राम के एक शख्स को पकड़वाने के लिए यह महिला खुद इटली से भारत पहुंची. महिला की शिकायत के बाद गुरुग्राम साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.