रब ने बना दी जोड़ी, 3 फुट के जयपाल संग 4 फुट की प्रियंका ने लिए फेरे, अनोखी शादी देखने उमड़ा गांव

हरियाणा के 3 फुट के जयपाल और 4 फुट की प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है. 26 वर्षीय जयपाल जागरण में कलाकार हैं. दोनों ने अपनी कम हाइट को कभी कमजोरी नहीं माना. रिश्तेदारों के जरिए तय हुई इस शादी को देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा.

ADVERTISEMENT

haryana
haryana
google news

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है और इस बात को सच कर दिखाया है हरियाणा के जयपाल और प्रियंका ने. कद में भले ही ये दोनों छोटे हों, लेकिन इनके हौसले और खुशियां आसमान छू रही हैं. हाल ही में दोनों ने शादी रचाई है, अब इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.