EVM हटाने की मांग और 'सीजन 2' का ऐलान, जंतर मंतर से आई बड़ी खबर, दिपके ने बता दिया पूरा प्लान
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी ईवीएम हटाने और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर 'सीजन 2' के तहत जल्द ही एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस नए चरण में सीमित बैठकों की जगह सोशल मीडिया के समर्थन के दम पर देशभर के युवाओं और वॉलिंटियर्स को जोड़कर प्रदर्शन को और व्यापक बनाने की रणनीति तैयार की गई है.
ADVERTISEMENT

अभिजीत दिपके और सौरभ दास
राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर एक बार फिर देश की सियासत और बड़े जन-आंदोलन का केंद्र बनने जा रहा है. हमारी सहयोगी वेबसाइट हरियाणा तक (Haryana Tak) की एक विशेष ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन को अब एक नए और बड़े स्वरूप में ढालने की तैयारी पूरी हो चुकी है. आंदोलनकारियों ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का 'सीजन 2' (Season 2) बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है.
