हिसार: 15 दिन बाद हुआ जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई में पहुंची 36 बिरादरी और हरियाणा की खापें

Jeevan Kundu Murder Case Hisar: हिसार के सूर्य नगर में हुई जीवन कुंडू की हत्या के 15 दिन बाद उनके पैतृक गांव किनाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ संघर्ष समिति की वार्ता में सहमति बनने और हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई के बाद 11 साल के मासूम बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी.

ADVERTISEMENT

15 दिन बाद हुआ जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार
15 दिन बाद हुआ जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार
Google CTA

Jeevan Kundu Antim Sanskar: हरियाणा के हिसार जिले के सूर्य नगर इलाके में 4 अगस्त को सरेआम निर्मम तरीके से मार डाले गए जीवन कुंडू का 15 दिन बाद मंगलवार को उनके पैतृक गांव किनाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बता दें कि 15 दिन तक शव को न्याय की मांग को लेकर परिजनों और किसान संगठनों ने रोके रखा था. जीवन के 11 वर्षीय बेटे रिशु ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस दौरान पूरा गांव और श्मशान घाट 'जीवन कुंडू अमर रहे' के नारों से गूंज उठा तथा वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.