Jhajjar: ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में भारी बवाल, मंत्री अरविंद शर्मा के जाते ही भिड़े दो गुट, विधायक पर गंभीर आरोप

झज्जर में ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें महासभा के सदस्यों ने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

हरियाणा के झज्जर में आयोजित एक ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई. यह पूरा हंगामा केंद्रीय मंत्री अरविंद शर्मा के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के तुरंत बाद हुआ. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित पक्ष ने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पर मारपीट और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं.