काली स्कॉर्पियो से आए बदमाश, 14 गोलियां मारकर फाइनेंसर की हत्या...डीगल गांव की वारदात CCTV में कैद
Jhajjar Murder Case: झज्जर के डीगल गांव में दिनदहाड़े फाइनेंसर की हत्या से सनसनी फैल गई है. काली स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने ताश खेल रहे युवक पर 14 गोलियां बरसाईं और यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

Haryana Crime News
हरियाणा के झज्जर जिले के डीगल गांव में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. गांव के बीचों-बीच स्थित एक सार्वजनिक स्थान पर ताश खेल रहे साहिल उर्फ सोनू नाम के युवक की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और देखते ही देखते उन्होंने साहिल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहे.