'सबका नंबर आएगा, टाइम स्टार्ट...' ये कहते हुए Ex अग्निवीर ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट, फिर सामने आया दोस्त के मर्डर का मामला
हरियाणा के झज्जर जिले के सुबाना गांव में 15 मई की रात को हुए हितेश हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. इस मामले में दो बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जहां एक तरफ खूंखार रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, वहीं दूसरी तरफ मृतक के ही एक पूर्व फौजी दोस्त का नाम भी सामने आ रहा है.
ADVERTISEMENT

झज्जर के सुबाना गांव में खूनी खेल:
हरियाणा के झज्जर जिले में 15 मई की रात हितेश नाम का एक शख्स अपनी स्विफ्ट गाड़ी से कहीं जाने की तैयारी में था. वो गाड़ी का दरवाजा खोलकर अभी अंदर बैठने ही वाला था कि तभी कोसली रोड की तरफ से एक बलेनो गाड़ी आकर रुकती है. बलेनो गाड़ी में सवार अज्ञात बदमाशों ने बिना कोई वक्त गंवाए हितेश पर सीधे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने उस पर इस कदर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं कि हितेश का शरीर पूरी तरह छलनी हो गया और वह मौके पर ही गिर गया.