लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप, नशे समेत जींद महापंचायत में खापों ने लिए 5 बड़े फैसले, कंगना रनौत को भी दी चेतावनी

Jind Khap Panchayat Decisions: हरियाणा के जींद में आयोजित सर्वखाप महापंचायत में समाज सुधार, लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप, नशे के बढ़ते चलन और बिजली बोर्ड के निजीकरण को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. इसके अलावा भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए खाप प्रतिनिधियों ने सरकार और विपक्ष से सख्त कानून बनाने की मांग की.

ADVERTISEMENT

हरियाणा के जींद में सर्वखाप महापंचायत
हरियाणा के जींद में सर्वखाप महापंचायत
Google CTA

Haryana khap Panchayat Decisions: हरियाणा के जींद में आयोजित हुई सर्वखाप महापंचायत में सामाजिक मुद्दों से लेकर प्रदेश की राजनीति और सरकार की नीतियों तक पर कई अहम और सख्त फैसले लिए गए. खाप प्रतिनिधियों की इस बैठक में समाज में फैल रही बुराइयों, नशे के बढ़ते कारोबार, लव मैरिज और लिव-इन-रिलेशनशिप के नियमों के साथ-साथ भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों पर भी खुलकर चर्चा हुई. खापों ने कहना है कि समाज के ताने-बाने को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे.