Jiwan Kundu Case: CM Saini से मुलाकात के दौरान जीवन कुंडू केस में क्या-क्या हुई बात? संघर्ष समिति ने कैमरे पर बताई पूरी बात
Jivan Kundu Murder Hisar Case: जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संघर्ष समिति के बीच चंडीगढ़ में हुई बैठक में सहमति बन गई है. सरकार ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को आर्थिक मदद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ गठित करने का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

जीवन कुंडू हत्याकांड में बड़ा फैसला
Jiwan Kundu Murder Case: हरियाणा के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में लगातार चल रहे धरने और गतिरोध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 5 सदस्यीय संघर्ष समिति के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है. इसके साथ ही संघर्ष समिति ने गतिरोध खत्म करने और जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है.
