हिसार: जीवन कुंडू मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 20 दिन बाद मुख्य आरोपी रमेश समेत 3 गिरफ्तार, इस राज्य में छिपे थे

Hisar Jiwan Kundu murder case: हरियाणा के हिसार में हुए जीवन कुंडू हत्याकांड के 20 दिन बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मुख्य आरोपी रमेश और उसके दो सहयोगियों विशाल व सौरभ को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

जीवन मर्डर केस में मुख्य आरोपियों गिरफ्तार.
जीवन मर्डर केस में मुख्य आरोपियों गिरफ्तार.
Google CTA

Jiwan Kundu Murder Case: हरियाणा के हिसार जिला में 4 अगस्त 2026 को हुए चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस को 20 दिन बाद बड़ी सफलता मिली है. हिसार पुलिस और STF की टीमों ने इस मामले के मुख्य आरोपी रमेश और उसके दो सहयोगियों को अरेस्ट कर लिया है. इनमें से एक आरोपी की पहचान विशाल आरै दूसरे आराेपी की पहचान सौरभ के रुप में हुई है. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया. इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को पुलिस शिकंजे में ले चुकी है.