जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​की फिर बढ़ी मुश्किलें, सामने आई ये बड़ी जानकारी

Jyoti Malhotra Case Update: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. जांच एजेंसियों ने उनके पाकिस्तान यात्रा और पाकिस्तानी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी नासिर ढिल्लो से संबंधों पर गंभीर खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ीं
ज्योति मल्होत्रा
google news

Jyoti Malhotra Case Update: भारत के खिलाफ पाकिस्तान में जासूसी के मामले में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. यूट्यूबर ज्योति की न्यायिक हिरासत को फिर 23 जून तक बढ़ा दी है. इससे पहले इस मामले में पाकिस्तान के रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो से उनके कथित संबंधों ने जांच को और पेचीदा कर दिया है.