इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा पर FIR दर्ज, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पिता ने लगाए अवैध संबंध और हत्या के गंभीर आरोप
इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मुस्कान के पिता ने शीलू और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अवैध संबंध और हत्या का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Shillu Balhara
सोशल मीडिया पर हमेशा खुशहाल और संपन्न नजर आने वाला इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा का परिवार अचानक एक विवाद के घेरे में आ गया है. शीलू बल्हारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया.
