Gurugram Road Rage: महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला कैसे हुआ गिरफ्तार, DCP ने बताई पूरी कहानी

Gurugram Biker Girl Case Update: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर गर्ल शिवानी चौहान को टक्कर मारने और बदसलूकी करने के आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम DCP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास (307) समेत BNS की संगीन धाराएं लगाई गई हैं.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Google CTA

Biker Girl Shivani Chauhan Accident: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर गर्ल शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) को अपनी गाड़ी से टक्कर मारने और एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार होने वाले मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को राजस्थान के दौसा के पास से धर दबोचा.