Gurugram Hit And Run: कल्याण बैसला को लेकर अब सामने आया उनके भाई मंजीत का रिएक्शन, जानें किसे देने लगे कार्रवाई की चेतावनी?

Gurugram Hit And Run: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान को टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैसला के परिवार की ओर से पहला आधिकारिक बयान आया है. कल्याण के छोटे भाई मंजीत सिंह बैसला ने इंस्टाग्राम पर एक पब्लिक स्टेटमेंट शेयर कर मीडिया ट्रायल और मानहानिकारक कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

कल्याण बैसला के भाई मंजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी.
कल्याण बैसला के भाई मंजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी.
Google CTA

Kalyan Bainsla Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कल्याण सिंह बैसला के परिवार की ओर से पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. कल्याण बैसला के छोटे भाई मंजीत सिंह बैसला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा पब्लिक स्टेटमेंट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मीडिया ट्रायल, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा चलाए जा रहे मानहानिकारक कंटेंट पर कड़ी आपत्ति जताई है और कानूनी कार्रवाई करने की सीधी चेतावनी दी है.