करनाल में सनसनी: जेल से जमानत पर बाहर आए युवक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
करनाल के गोंदर गांव में जेल से जमानत पर बाहर आए सूरज नामक युवक की तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
ADVERTISEMENT

करनाल
हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में शनिवार शाम खूनी खेल देखने को मिला. यहां 2019 के एक आपराधिक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए एक युवक की तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में दहशत का माहौल है.