हरियाणा: करनाल में नेशनल हाईवे पर कैसे हुआ हादसा, चश्मदीद ने बताई घटना की पूरी कहानी, देखें वीडियो

Karnal News: के करनाल में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां देखते ही देखते कई गाड़ियां आपस में टकरा गई. ये हादस मधुबन से बसताड़ा टोल प्लाजा के बीच लो विजिबिलिटी के चलते हुआ. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया.

ADVERTISEMENT

Karnal News
Karnal News
google news

Karnal Highway Accident: हरियाणा के करनाल में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हा गया. यहां मधुबन से लेकर बसताड़ा टोल प्लाजा के बीच करीब 15 से 16 गाड़ियां आपस में भिड़ गई. बताया जा रहा ये हादसा लो विजिबिलिटी के कारण हुआ. चश्मीदों ने बताया कि धुंध इतनी ज्यादा थी कि सामने का रास्ता नहीं दिख रहा था. ऐसे में गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई और कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद से हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई इससे ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव का काम शुरू किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाइड्रा की मदद से हाईवे से हटाया और हाईवे पर लग जाम खुलवाया.