करनाल: मां से 10 मिनट में घर आने की बात कहकर दोस्तों संग निकला कृष... 2 घंटे बाद मिली मौत की खबर, फिर सामने आई दोस्तों की झूठ वाली कहानी

Karnal Krish Murder Case: करनाल में 20वां जन्मदिन मना रहे कृष नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. झगड़े के बाद दोस्त एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर मौके से भाग निकले. बिहार से आकर करनाल में मजदूरी कर रहे पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस ने मर्डर केस दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

करनाल में बर्थडे दिन ही हो गई कृष की हत्या
करनाल में बर्थडे दिन ही हो गई कृष की हत्या
Google CTA

Karnal News: हरियाणा के करनाल से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिस दिन बेटे का 20वां जन्मदिन था, जिस दिन घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था, उसी रात एक फोन कॉल ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी. मामला 2 अक्टूबर का है. मृतक की पहचान कृष के नाम रूप में हुई है. बताया जा राह है युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब वारदात के बाद कृष के दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर परिजनों को एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर मौके से फरार हो गए. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...