कर्ज लेकर US भेजा..सुबह फोन पर हुई थी बात, शाम को अमेरिका से आई बेटे की मौत की खबर; सदमे में करनाल का परिवार

हरियाणा के करनाल के 24 वर्षीय गौरव की अमेरिका में ट्राला पलटने से दर्दनाक मौत हो गई. वह दो साल पहले कर्ज लेकर अमेरिका गया था. इकलौते बेटे की मौत से मजदूर पिता का सब कुछ बिखर गया है और पीड़ित परिवार ने सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

Karnal
Karnal
google news

हरियाणा के करनाल जिले के गांव बाल पबाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां के रहने वाले 24 वर्षीय युवक गौरव की अमेरिका में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से बुजुर्ग मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है.