मां ने मजदूरी कर बेटे को विदेश भेजा, यहां कर्ज चुकाकर बनवा रहा था घर... फिर आई मौत की खबर, आखिर 23 साल के राजीव की कैसे हुई मौत?

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के बस्तली गांव के 23 वर्षीय राजीव की अरमेनिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मां ने मजदूरी और कर्जा लेकर राजीव को 2022 में विदेश भेजा था. घटना के बाद रोते-बिलखते परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

अरमेनिया में 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत.
अरमेनिया में 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत.
Google CTA

Karnal Youth Death Armenia Case: हरियाणा के करनाल जिले के बस्तली गांव के रहने वाले 23 वर्षीय राजीव की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. राजीव अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर भविष्य का सपना लेकर आर्मेनिया गए थे. उनकी मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव वालों को मिली, वहां मातम छा गया. बेटे की मौत से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है और चाहता है कि राजीव का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि वे आखिरी बार अपने बेटे को देख सकें.