सोनीपत: ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या, जाने क्यों हुआ था विवाद? सामने आई स्कूटी वाली कहानी

Kundli Narender Khatri Murder Case: सोनीपत के कुंडली गांव में 33 वर्षीय नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्कूटी धीरे चलाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी अमन यादव ने सीने में गोली मार दी. घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को एंबुलेंस में रखकर जीटी रोड (NH-44) जाम कर दिया और एनकाउंटर व बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

सोनीपत में 33 वर्षीय नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या
सोनीपत में 33 वर्षीय नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या
Google CTA

Narender Khatri Murder News: हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. प्याऊ मणियारी में 'मित्रदा ढाबा' चलाने वाले 33 वर्षीय नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस में रखकर दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (NH-44 GT Road) पर आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा दिया.