कुरुक्षेत्र: 3 साल की बेटी के जन्मदिन के दिन ही पूरे परिवार ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला, व्हाट्सएप पर छोड़ा 'सुसाइड नोट'

कुरुक्षेत्र के प्रेमनगर में एक रेलवे कर्मचारी जतिंदर ने अपनी पत्नी और 3 साल की बीमार बेटी के साथ खुदकुशी कर ली. घटना के दिन बच्ची का जन्मदिन था और जतिंदर ने खुदकुशी से पहले अपने जीजा को व्हाट्सएप पर शेड्यूल मैसेज भेजकर जानकारी दी थी.

ADVERTISEMENT

कुरुक्षेत्र से आया हैरान करने वाला मामला
कुरुक्षेत्र से आया हैरान करने वाला मामला
google news

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रेमनगर इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 3 साल की मासूम बेटी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. हृदयविदारक बात यह है कि जिस दिन मासूम बच्ची का जन्मदिन था, उसी दिन घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया.