हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की तरह बलराज कुंडू भी अस्तित्व बचाए रखने के संकट में?

Balraj Kundu: विधायक बनने के बाद बलराज कुंडू ने हरियाणा जनसेवक पार्टी बनाई फिर 2024 में महम विधानसभा सीट से बलराज कुंडू को कांग्रेस के प्रत्याशी बलराम दांगी से 18 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

हरियाणा में बलराज कुंडू अस्तित्व के संकट से गुजर रहे हैं.
हरियाणा में बलराज कुंडू अस्तित्व के संकट से गुजर रहे हैं.
google news

हरियाणा में राजनीति में चर्चित रही महम विधानसभा के पूर्व विधायक बलराज कुंडू की सियासी पारी फिलहाल थोड़ी थमी सी दिख रही है. वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में बलराज कुंडू करीब 12 हजार वोटों से जीते थे. बलराज कुंडू को 49418 वोट, कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद सिंह दांगी 37371 व शमशेर खरकड़ा को 36106 वोट मिले थे.