गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें, कई जगह सिलेंडर खत्म, बीजेपी सरकार की लापरवाही से बढ़ा संकट: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा में रसोई गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है, जहाँ लोगों को घंटों कतारों में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण घरेलू सिलेंडर 1800 रुपये तक में बिक रहे हैं और उज्ज्वला योजना का दावा करने वाली सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है.

ADVERTISEMENT

अनुराग ढ़ांडा
अनुराग ढ़ांडा
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पूरे प्रदेश में रसोई गैस का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.