हरियाणा की धरती पर लूट का खेल, लैंड पूलिंग नीति के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप
हरियाणा की लैंड पूलिंग नीति पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों की जमीनें जबरन छीनकर बिल्डरों और दलालों को फायदा पहुंचा रही है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा की बीजेपी सरकार अब सिर्फ किसानों की जमीन नहीं छीन रही, बल्कि उनकी पहचान, उनकी आजीविका और उनकी पीढ़ियों का हक भी निगलने पर आमादा है. ई-भूमि पोर्टल के जरिए जो कागज़ी विकास की स्कीम चलाई जा रही है, असल में वो दलालों और बिल्डर लॉबी के लिए खुला लूटखसोट का रास्ता बन चुकी है, और इसके पीछे खड़ा है खट्टर-नायब सिंह का पूरा प्रशासनिक तंत्र.