रेवाड़ी में LPG का संकट: गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें, लोगों ने कालाबाजारी का लगाया आरोप

LPG Crisis Rewari: रेवाड़ी में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं. स्थानीय लोगों ने गैस संचालकों पर घरेलू सिलेंडरों को ब्लैक में शादी-समारोहों में बेचने और कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

LPG Crisis
LPG Crisis
google news

हरियाणा के रेवाड़ी में इन दिनों रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. इस स्थिति से नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए हैं.