'मम्मी! आग लग गई है, मैं जिंदा नहीं बचूंगा...', लखनऊ हादसे में जान गंवाने वाले भविष्य शर्मा की आखिरी वीडियो कॉल की कहानी झकझोर देगी
Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले हरियाणा के सोनीपत निवासी 23 वर्षीय भविष्य शर्मा की आखिरी वीडियो कॉल की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया है. पहली नौकरी ज्वाइन करने के महज कुछ दिनों बाद हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. जानिए कैसे आग, बंद दरवाजों और कथित लापरवाही ने कई परिवारों के सपनों को खत्म कर दिया और हादसे के बाद प्रशासन ने क्या कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT

भविष्य शर्मा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. लखनऊ में हुए एक भीषण अग्निकांड में कुल 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं. मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल की उम्र के वो होनहार युवा थे, जो अपने सपनों को पंख लगाने और करियर बनाने के लिए वहां पहुंचे थे. इस हादसे ने हरियाणा के सोनीपत जिले के महीपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय भविष्य शर्मा को भी हमेशा के लिए अपनों से छीन लिया. भविष्य को पहली नौकरी ज्वाइन किए अभी महज एक हफ्ता ही हुआ था कि इस भीषण आग ने उसके और उसके परिवार के सारे अरमानों को राख कर दिया.