"मम्मी आग लग गई, मुझे बचा लो...", सोनीपत के भविष्य शर्मा ने दम तोड़ने से पहले किया था मां को वीडियो कॉल, जानें क्या कहा
लखनऊ के एक अवैध व्यावसायिक भवन में आग लगने से सोनीपत के 23 साल के भविष्य शर्मा सहित 15 युवाओं की दम घुटने से मौत हो गई. भविष्य की अभी एक हफ्ता पहले ही पहली नौकरी लगी थी.
ADVERTISEMENT

सोनीपत का भविष्य शर्मा
"मम्मी आग लग गई है, मेरा दम घुट रहा है, मुझे बचा लो मम्मी..." यह एक बेबस और लाचार बेटे के वो आखिरी शब्द थे, जो उसने मौत से चंद मिनट पहले सोनीपत में बैठी अपनी मां को वीडियो कॉल पर कहे थे. लखनऊ के भीषण अग्निकांड ने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया है. इन्हीं में से एक था सोनीपत के महीपुर गांव का रहने वाला 23 वर्षीय भविष्य शर्मा. भविष्य की अभी एक हफ्ता पहले ही पहली नौकरी लगी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके सपनों की उड़ान का अंत इतनी बेरहमी से होगा.