'भाई...शायद हम बच नहीं पाएंगे'...मालवीय नगर अग्निकांड में मारे गए विवेक अग्रवाल ने मौत से पहले कही थी ये बातें
Vivek Agrawal Last Call: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले CA विवेक अग्रवाल की आखिरी फोन कॉल ने सभी को भावुक कर दिया. मौत से पहले उन्होंने रिश्तेदार से कहा, 'भाई...शायद हम बच नहीं पाएंगे.' मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने आया पूरा परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. जानिए अग्रवाल परिवार की मार्मिक कहानी और अग्निकांड की पूरी घटना.
ADVERTISEMENT

Vivek Agrawal Last Call
दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके से सामने आई अग्निनकांड की कहानी ने ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया. इस मार्मिक हादसे में गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी अग्रवाल परिवार को ऐसा झटका लगा है, जिसे वो कभी भी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल में घर के बुजुर्ग शख्स को देखने के लिए पहुंचा परिवार खुद आज लोगों की याद बन गए है. इसी बीच CA विवेक अग्रवाल के आखिरी कॉल की बात सामने आई है, जो कि उन्होंने अपने रिश्तेदार पुनीत गुप्ता को किया था. पुनीत ने बताया कि विवेक ने फोन कर कहा कि, भाई...शायद हम नहीं बच पाएंगे...और फिर थोड़ी देर बाद फोन कट गया. पुनीत ने विवेक को धुएं से बचने की सलाह भी दी थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आइए विस्तार से जानते हैं इस मार्मिक हादसे की पूरी कहानी.