मानेसर लैंड स्कैम में हुड्डा की बढ़ी टेंशन! हाईकोर्ट ने पलटा दांव, अब CBI कोर्ट में होगा 'ट्रायल'
मानेसर लैंड स्कैम केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है. कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिससे अब सीबीआई कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा.
ADVERTISEMENT

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें मानेसर लैंड स्कैम (जमीन घोटाला) मामले में बढ़ गई हैं. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले में हुड्डा की याचिका को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब उनके खिलाफ ट्रायल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.