Manesar Nagar Nigam: कैसे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के खास ने मानेसर सीट से बीजेपी को दिया धोखा...जानिए कौन हैं ये
हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों की मतगणना के नतीजे सामने आने लगे हैं. इसी बीच गुरुग्राम से लगी मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर इतिहास रच दिया है.
ADVERTISEMENT

Manesar Nagar Nigam Chunav Parinam: हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों की मतगणना के नतीजे सामने आने लगे हैं. इसी बीच गुरुग्राम से लगी मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने इतिहास रच दिया. वे मानेसर नगर निगम से पहली मेयर बनी गई हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुंदर लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि डॉक्टर इंद्रजीत यादव 2293 वोटों से जीत दर्ज की.