'काली स्कॉर्पियो से आए थे लोग...', मनीषा मित्तल की हत्या के बाद भाई हिमांक ने खोला नया राज 

Manisha Mittal Murder: शिमला के संजोली में हरियाणा की मनीषा मित्तल की स्कूल गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रॉपर्टी विवाद के चलते शक के घेरे में आए उनके भाई हिमांक मित्तल ने आरोपों को नकारा है. हिमांक का दावा है कि उन पर भी जानलेवा हमला हुआ था.

ADVERTISEMENT

Manisha Mittal Murder Case
Manisha Mittal Murder Case
google news

Manisha Mittal Murder Case: हिमाचल प्रदेश के शिमला (संजोली) में हुए सनसनीखेज मनीषा मित्तल हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. स्कूल के गेट पर दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोलियों से भूनी गई मनीषा मित्तल के भाई हिमांक मित्तल ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हरियाणा तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में हिमांक ने खुद पर लग रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और दावा किया है कि इस हत्या के पीछे कोई तीसरा पक्ष शामिल है, जिससे अब उनकी खुद की जान को भी खतरा है.