'वो गोली मारकै जाता तो'... हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने रिपोर्टर को ऐसा क्या जवाब दिया कि मच गया बवाल?
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अपनी फिल्म 'लाइसेंस' के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार से उलझ गए. सुरक्षा और परिवार से जुड़े सवाल पर मासूम ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

मासूम शर्मा
मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा (Masoom Sharma) एक बार फिर विवादों में हैं. अपनी आगामी फिल्म 'लाइसेंस' के प्रमोशन के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मासूम शर्मा और एक पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि मासूम शर्मा ने पत्रकार को 'तू' कहकर संबोधित किया, जिस पर मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आपत्ति जताई.