जुलाना से MLA बनने वाले थे मासूम शर्मा! सिंगर ने खुद बताया कैसे ऐन वक्त पर कटा बीजेपी का टिकट

हरियाणा के मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ने राजनीति और नेताओं से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी से जुलाना सीट पर उनके टिकट की बात चल रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर समीकरण बदल गए. मासूम ने राहुल गांधी से अपनी मुलाकात और दिग्विजय चौटाला से दोस्ती पर भी खुलकर बात की है.

ADVERTISEMENT

Masoom Sharma
Masoom Sharma
google news

हरियाणा के जाने-माने सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में हैं. 'हरियाणा तक' को दिए एक इंटरव्यू में मासूम शर्मा ने राजनीति, नेताओं और अपनी निजी लाइफ से जुड़े कई ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है. मासूम शर्मा ने न सिर्फ अपने पॉलिटिकल कनेक्शन के बारे में बात की, बल्कि यह भी बताया कि कैसे वह राजनीति में आते-आते रह गए.