विनेश फोगाट को हराकर स्टार बनीं मीनाक्षी गोयत... अब फाइनल मैच में लगा रही पक्षपात का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Meenakshi Goyat Wrestler Interview: एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में स्टार रेसलर विनेश फोगाट को हराकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की बेटी मीनाक्षी गोयत पहली बार मीडिया के सामने आईं. जींद के किसान परिवार से आने वाली मीनाक्षी ने जहां अपनी मां के कैंसर और डॉक्टरों द्वारा दोबारा न चल पाने के दावों के बीच हुए कड़े संघर्ष की कहानी सुनाई, वहीं फाइनल मैच में अंतिम पंघाल के खिलाफ पक्षपात के गंभीर आरोप भी लगाए.

ADVERTISEMENT

विनेश को हराने वाली मीनाक्षी गोयत का बड़ा दावा
विनेश को हराने वाली मीनाक्षी गोयत का बड़ा दावा
google news

Meenakshi Goyat vs Vinesh Phogat: भारतीय महिला कुश्ती के एशियन गेम्स के ट्रायल्स में स्टार रेसलर विनेश फोगाट को सेमीफाइनल मुकाबले में धूल चटाने वाली मीनाक्षी गोयत पहली बार कैमरे के सामने आई हैं. मीडिया से बातचीत में मीनाक्षी और उनके पिता ने जहां इस ऐतिहासिक जीत की खुशी जाहिर की, वहीं उनके जीवन के हैरान करने वाले संघर्ष और फाइनल मैच में हुए बड़े विवाद से भी पर्दा उठाया.