51 लाख की भैंस, 29 किलो दूध और ईनाम में बुलेट! अंबाला की 'सुंदरा' का कुरुक्षेत्र में बजा डंका
Murrah buffalo news: हरियाणा के अंबाला के साहा निवासी रवींद्र सिंह उर्फ बिल्लू ने डेयरी फार्मिंग से ऐसी पहचान बनाई है, जिसने विदेश जाकर कमाने वाली सोच को चुनौती दे दी है. उनकी मुर्रा नस्ल की भैंस 'सुंदरा' ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पशु मेले में 29.650 किलो दूध देकर पहला स्थान हासिल किया और इनाम में बिल्लू को बुलेट मोटरसाइकिल मिली. जानिए बिल्लू और उनकी भैंस सुंदरा की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

मुर्रा भैंस ने फिर दिखाया कमाल
लोग कहते हैं कि अच्छे से पढ़ो-लिखो और फिर विदेश जाकर पैसे कमाओ, जिससे की जिंदगी अच्छी कटेगी. लेकिन हरियाणा के अंबाला के साहा में रहने वाले रवींद्र सिंह उर्फ बिल्लू ने इस सोच को ही पलट दिया है. इसके पीछे की वजह है उनकी मुर्रा भैंस जिसे वह प्यार से सुंदरा कहते है. बिल्लू के लिए सुंदरा किसी लॉटरी से कम नहीं है क्योंकि उसने पिछले 1 साल में तीन प्राइज जीत लिए है. सुंदरा ने हाल में ही 29.650 किलो दूध देकर कुरुक्षेत्र की एक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया और इनाम के तौर पर बिल्लू को एक नई-नवेली बुलेट मोटरसाइकिल मिली है. आइए विस्तार से जानते हैं बिल्लू और सुंदरा की कहानी और बिल्लू क्यों नहीं चाहते है कि उनके बच्चे विदेश में जाकर पढ़ाई करें?